Log In to continue.

शेंदूर लाल चढ़ायो (गणेश जी की आरती)

शेंदूर लाल चढ़ायो (गणेश जी की आरती) : Listening to and performing aarti infuses life with positive energy, peace, and devotion. Read the aartis of all gods and goddesses on Dikshasthal and illuminate your mind with divine light.

शेंदूर लाल चढ़ायो अच्छा गजमुख को।
दोंदिल लाल बिराजे सुत गौरी हर को॥

हाथ लिए गुड़ लड्डू साईं सुरवर को।
महिमा कहे न जाए लागत हूँ पद को॥

जय जय श्री गणराज विद्या सुखदाता।
धन्य तुम्हारा दर्शन मेरा मन रमता॥

अष्ट सिद्धि दासी संकट को बैरी।
विघ्न विनाशन मंगल मूर्ति अधिकारी॥

कोटि सूरज प्रकाश ऐसी छवि तेरी।
गंडस्थल मदमस्तक झूले शशि धारी॥

भाव भगत से कोई शरणागत आवे।
संतति संपत्ति सबही भरपूर पावे॥

ऐसे तुम महाराज मोको अति भावे।
गोसावीनंदन निशिदिन गुण गावे॥

जय देव जय देव जय मंगलमूर्ति।
दर्शन मात्र से मन कामना पूर्ति॥

जय देव जय देव…

Read More


Load More
;