दे दे साँवरे, मंदिर का एक कोना : भजन सुनना और गाना आत्मा को शांति, प्रेम और भक्ति से भर देता है। दीक्षास्थल पर भक्तिमय भजनों का संग्रह पाएँ और अपने मन को भगवान की भक्ति में लीन करें।
दे दे सांवरे, मंदिर का कोना
दे दे सांवरे, मंदिर का कोना
जब जी चाहे देख लूँ तेरा, रूप सलोना
दे दे दे दे सांवरे, मंदिर का कोना
सांवरे, सांवरे
मैं रोज सवेरे उठकर, तेरे मंदिर आऊं
तेरी सेवा पूजा करके, तुझको भजन सुनाऊँ
सिख जाऊं भजनों में प्रेम के, भाव पिरोना
दे दे दे दे सांवरे, मंदिर का कोना
दे दे दे दे सांवरे, मंदिर का कोना
मैं बैठ के तेरे आगे, सुख दुःख अपने खोलूं
आँख के आंसू से मैं, तेरी चोखट धो लूँ
आ जाए हर हाल में बाबा, प्रीत निभाना
दे दे दे दे सांवरे, मंदिर का कोना
दे दे दे दे सांवरे, मंदिर का कोना
मुझे सेवा देके अपनी, मेरे भाग जगा दे
तू कर किरपा मेरे मन की, दाता मेल छुड़ा दे
कर दे करदे सांवरिया, अन्दर से सोणा
दे दे दे दे सांवरे, मंदिर का कोना
दे दे दे दे सांवरे, मंदिर का कोना
इस झूठी दुनिया से ना, कोई आस करूँ मैं
तेरी रहमत पे दाता, विश्वास करूँ मैं
कभी ना छोड़े 'रोमी' तेरे, दर पे आना
दे दे दे दे सांवरे, मंदिर का कोना
दे दे दे दे सांवरे, मंदिर का कोना
हमारे साथ जुड़ें और अपनी आध्यात्मिक यात्रा को आगे बढ़ाएं। अभी लॉगिन करें!
साइन अप करें लॉगिन करें