Log In to continue.
Aarti

लक्ष्मी जी की आरती

लक्ष्मी जी की आरती : Listening to and performing aarti infuses life with positive energy, peace, and devotion. Read the aartis of all gods and goddesses on Dikshasthal and illuminate your mind with divine light.

Donate

Aarti Lyrics

परिवार के साथ मिलकर माँ लक्ष्मी जी की आरती करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
माता लक्ष्मी की कृपा से धन, सुख और समृद्धि का वास होता है।

आरती के मंत्रों में देवी के दिव्य गुणों का वर्णन है, जो हमें प्रेरणा देते हैं और जीवन में सफलता प्राप्त करने में सहायता करते हैं।

🎶 आरती (Lyrics)

ॐ जय लक्ष्मी माता, मैया जय लक्ष्मी माता।
तुमको निशिदिन सेवत, हरि विष्णु विधाता॥
ॐ जय लक्ष्मी माता॥

उमा, रमा, ब्रह्माणी, तुम ही जग-माता,
मैया तुम ही जग माता।
सूर्य-चंद्रमा ध्यावत, नारद ऋषि गाता॥
ॐ जय लक्ष्मी माता॥

दुर्गा रूप निरंजनी, सुख-संपत्ति दाता,
मैया सुख संपत्ति दाता।
जो कोई तुमको ध्याता, ऋद्धि-सिद्धि धन पाता॥
ॐ जय लक्ष्मी माता॥

तुम पाताल-निवासिनि, तुम ही शुभदाता,
मैया तुम ही शुभ दाता।
कर्म-प्रभाव-प्रकाशिनी, भव-निधि की त्राता॥
ॐ जय लक्ष्मी माता॥

जिस घर में तुम रहतीं, सब सद्गुण आता,
मैया सब सद्गुण आता।
सब संभव हो जाता, मन नहीं घबराता॥
ॐ जय लक्ष्मी माता॥

तुम बिन यज्ञ न होते, वस्त्र न कोई पाता,
मैया वस्त्र न कोई पाता।
खान-पान का वैभव, सब तुमसे आता॥
ॐ जय लक्ष्मी माता॥

शुभ-गुण मंदिर सुंदर, क्षीरोदधि-जाता,
मैया क्षीरसागर से आता।
रत्न चतुर्दश तुम बिन, कोई नहीं पाता॥
ॐ जय लक्ष्मी माता॥

महालक्ष्मी जी की आरती, जो कोई जन गाता,
मैया जो कोई जन गाता।
उर आनंद समाता, पाप उतर जाता॥
ॐ जय लक्ष्मी माता॥


🌸 समापन

लक्ष्मी माता की जय 🙏
लक्ष्मी नारायण की जय 🙏

Read More


Load More
;
Join our Community now Join us & Yoga with us