गुरु पूर्णिमा महोत्सव 2026 में आप सभी सादर आमंत्रित हैं 🙏

पूज्य गुरुदेव पं सागरदास जी महाराज के सान्निध्य में दिनाँक 29 जुलाई 2026 को श्रीधाम पैलेस, करनपुरा रोड,निकट छैराहा (इटावा) में भव्य गुरु पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।

कार्यक्रम इस प्रकार है

29 जुलाई 2026 को
प्रातः 08:30: बजे से 10:30 बजे तक पूजन रुद्राभिषेक यज्ञ किया जाएगा ।
10:30 बजे से दोपहर 01:00 बजे तक गुरु दीक्षा प्रदान की जाएगी एवं शिष्यों से भेंट वार्ता होगी ।
दोपहर 1:00 बजे से शाम 05:00 बजे तक भजन सत्संग होगा ।
दोपहर 02:00 बजे से भण्डारा प्रसादी प्रारंभ होगी ।

यह महोत्सव समस्त भक्तों और शिष्यों के लिए गुरुदेव के श्रीचरणों में श्रद्धा-सुमन अर्पित करने तथा उनकी अमृतमयी वाणी और कृपा का लाभ प्राप्त करने का अनुपम अवसर है।

आइए, हम सभी इस पावन अवसर पर गुरु चरणों में अपनी श्रद्धा अर्पित करें और प्रार्थना करें कि गुरुदेव की कृपा सदैव हम सभी पर बनी रहे।

गुरु पूर्णिमा महोत्सव से सम्बंधित अधिक जानकारी हेतु नीचे दिए गए नंबरों पर संपर्क करें:

9258774035 9548227800 6398533979

#GuruPurnima2026 #GuruPurnimaMahotsav #panditSagardasjimaharaj #Etawah #Shreedhampalace #GuruBhakti #GuruKripa
Show More