श्रीमद् भागवत कथा
Katha Event Details
॥ श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह ज्ञानयज्ञ ॥
॥ सादर आमंत्रण ॥
प्रिय धर्म प्रेमी बन्धुओं / श्रद्धेय व्रजनिवासियों,
परमपिता परमात्मा की असीम अनुकम्पा एवं कुल-देवता के आशीर्वाद से हमारे यहाँ श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ का आयोजन संपन्न होने जा रहा है। इस पावन अवसर पर हम आप सभी धर्मप्रेमी भक्तों को सादर आमंत्रित करते हैं। इस देव दुर्लभ शुभ बेला में, कृपया सपरिवार पधारकर कथा में सम्मिलित हों और श्रीमद् भागवत के दिव्य अमृत से अपने जीवन को धन्य बनाएं।
Katha Vyasji
श्री गौरदास जी महाराज
श्री गौरदास जी महाराज भगवद गीता, श्रीमद भागवतम और अन्य पवित्र ग्रंथों पर अपने प्रभावशाली प्रवचनों के लिए जाने जाते हैं।
आज ही नाम जाप शुरू करे।
नाम जाप एक साधारण किंतु अत्यंत गहन आध्यात्मिक साधना है। जब हम बार-बार भगवान के नाम या मंत्र का स्मरण करते हैं, तो मन शांत होता है और आत्मा में भक्ति का भाव जाग्रत होता है।